दोष निवारण — ज्योतिष परामर्श

दोष का अर्थ, उसका परिहार और उपाय — ज्योतिषी जी से समझिए, डर से नहीं।

पहले मुफ़्त जाँच

दोष जाँच पृष्ठ पर देखिए कि कौन सा दोष है और क्यों। फिर वही परिणाम लेकर ज्योतिषी जी से बात कीजिए — वे परिहार, दशा और आपके प्रश्न के अनुसार बताएँगे कि उपाय आवश्यक है या नहीं।

उपाय के प्रकार

परंपरा में जप, दान, व्रत, रत्न और शांति पूजा बताए जाते हैं। शांति पूजा (जैसे नवग्रह शांति या काल सर्प शांति) घर पर कराने के लिए पंडित जी यहीं से बुक होते हैं।

क्या हर दोष का उपाय ज़रूरी है?

नहीं। कई दोष कुंडली में ही कट जाते हैं या आंशिक होते हैं। कौन सा विचारणीय है, यह पूरी कुंडली देखकर ही कहा जा सकता है।

कोई महँगा उपाय बताए तो?

हमारे ज्योतिषी जी से किसी उपाय या पूजा को खरीदने की कोई बाध्यता नहीं है। संदेह हो तो कार्यालय से बात कीजिए।