ज्योतिष परामर्श — सत्यापित ज्योतिषी जी से सीधी बात

जितनी देर बात, उतना शुल्क — ज्योतिषी जी के स्वीकार करने पर ही मीटर चलता है।

किन प्रश्नों पर बात होती है

हस्त रेखा (हाथ की फ़ोटो भेजकर), विवाह में विलंब या कुंडली मिलान, संतान, नौकरी और व्यापार, धन, कुंडली के दोष और उनके उपाय — अपना प्रश्न पहले ही लिखकर भेज दीजिए।

शुल्क कैसे लगता है

बटुए में राशि जोड़िए। अनुरोध भेजने पर कुछ नहीं कटता; ज्योतिषी जी स्वीकार करें तभी प्रति मिनट शुल्क शुरू होता है। बात समाप्त करते ही मीटर रुक जाता है और बची राशि बटुए में रहती है।

ज्योतिषी कौन हैं

वही पंडित जी जिनकी पहचान और अनुभव की जाँच हमने की है, और जिनके ज्योतिष ज्ञान को कार्यालय ने परखा है। दर हर ज्योतिषी जी के नाम के नीचे लिखी है।

ध्यान रखिए

ज्योतिष आस्था और परंपरा का विषय है। परामर्श मार्गदर्शन है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं — और यह चिकित्सा, विधिक या वित्तीय सलाह का विकल्प नहीं है।

कम से कम कितना बैलेंस चाहिए?

बात शुरू करने के लिए उतनी राशि चाहिए जितनी उस ज्योतिषी जी के 3 मिनट की दर हो। कटता केवल उतना है जितनी बात हुई।

क्या मेरा फ़ोन नंबर ज्योतिषी जी को दिखता है?

नहीं। बात वेबसाइट की चैट में होती है; न आपका नंबर उन्हें दिखता है, न उनका आपको।

बात बीच में कट जाए तो?

शुल्क केवल उतने मिनट का लगता है जितनी बात हुई। 20 सेकंड से छोटी बातचीत का कोई शुल्क नहीं लगता। कोई गड़बड़ी हो तो कार्यालय को बताइए।

हस्त रेखा के लिए क्या भेजें?

चैट में दोनों हथेलियों की साफ़ रोशनी में खींची फ़ोटो — पूरी हथेली और उँगलियाँ दिखें।