ज्योतिष — कुंडली, मिलान, पंचांग एवं मुहूर्त

जन्म तिथि, समय और स्थान डालिए — कुंडली, दोष और गुण मिलान तुरंत, निःशुल्क।

यहाँ क्या-क्या है

जन्म कुंडली (लग्न, राशि, नक्षत्र एवं ग्रह स्थिति), विवाह हेतु 36 गुण कुंडली मिलान, मंगल (मांगलिक), काल सर्प एवं पितृ दोष तथा साढ़े साती की जाँच, आज का पंचांग — तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल — और विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कार्यों के शुभ मुहूर्त।

गणना कैसे होती है

गणना वैदिक (निरयण, लाहिड़ी अयनांश) पद्धति से होती है। जन्म का समय जितना सटीक होगा, लग्न और भाव उतने ही सही आएँगे — घंटा-मिनट अस्पताल के रिकॉर्ड या परिवार से पक्का कर लें।

जब गणना से आगे की बात हो

कुंडली यह बताती है कि कौन सा योग या दोष है; उसका अर्थ आपके जीवन में क्या है और उपाय क्या हो — यह किसी ज्योतिषी जी से बात करके ही समझ आता है। इसके लिए ज्योतिष परामर्श पृष्ठ पर सत्यापित ज्योतिषी जी से सीधे बात कर सकते हैं।

क्या कुंडली बनाना सच में मुफ़्त है?

हाँ। कुंडली, दोष जाँच, कुंडली मिलान, पंचांग, राशिफल और मुहूर्त — सब निःशुल्क हैं। शुल्क केवल तब लगता है जब आप किसी ज्योतिषी जी से परामर्श लेते हैं।

जन्म का समय नहीं पता तो क्या करें?

तिथि और स्थान से राशि और नक्षत्र लगभग ठीक आ जाते हैं, पर लग्न और भाव समय पर निर्भर हैं। अनुमानित समय से बनी कुंडली पर पूरा भरोसा न करें।

मेरी जानकारी कहाँ जाती है?

जन्म विवरण केवल गणना के लिए भेजा जाता है। कुंडली बनाने के लिए खाता बनाना ज़रूरी नहीं।